दून में सेक्स रैकेट और आई0पी0एल0 में सट्टा एक साथ इस खेल में एक डॉक्टर भी शामिल
देहरादून। मामला है कुछ ऐसे लोगों के गुट का जो सेक्स रैकेट तो चला ही रहे हैं इसके साथ-साथ आई0पी0एल0 क्रिकेट में सट्टेबाजी का खेल भी खेला रहे हैं। रोजाना अरबों रूपये का सट्टा खेला और खिलवाया जा रहा है। हालांकि सट्टेबाजी इस समय पूरे देहरादून में अपने चरम पर है जिसमें अलग-अलग गुट के लोग सट्टेबाजी का खेल खिलवा रहे हैं परन्तु जिस ग्रुप की जानकारी आपको दी जा रही है उन्होनें सट्टेबाजी के साथ-साथ सेक्स रैकेट चला कर कानून की धज्जियाँ उड़ा दी हैं।
इस समाचार के ऐसे तथ्य सामने आये हैं जिन पर एका एक भरोसा नहीं किया जा सकता है क्यूँकि इस धंधे में समाज के नामचीन लोग जुड़े हुऐ हैं जो शराब, शबाब और जुऐ से रातों रात करोड़पति बन रहे हैं व बन गये हैं।
हमारे वरिष्ठ पत्रकार को इसकी खबर मिली तो वह तुरन्त इस मामले की तह तक पहुंचे तब ज्ञात हुआ कि समाज में जिस व्यक्ति को आम आदमी पूज्य मानता है वह तो वास्तव में काला धंधा कर रहा है, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक डॉक्टर भी ऐसा कार्य कर सकता है जिससे इसकी उम्मीद आम आदमी नहीं लगा सकता।
चलिये आपको बताते हैं कि अखिर किस प्रकार से सेक्स रैकेट और आई0पी0एल0 में सट्टेबाजी का यह खेल चल रहा है।
यह मामला ऐसे लोगों का है जो ब्याज पर पैसा चलाते हैं, ब्याज पर पैसा चलाने वाले उसके संगी साथी जिसमें से एक साथी नवयुवतियों को बहला फुसला कर सेक्स रैकेट में शामिल कर लेता है यदि बात बिगड़ती है तो यह शख्स नवयुवतियों को भारी भरकम रूपये दे कर उसका मुंह बंद कर देता है इस शख्स को अधिकतर लोग काले बनिये के रूप में जानते हैं। यह व्यक्ति ब्याज पर रूपये देने का धंधा करता है ऐसे कई पीड़ित लोग हैं जो इस व्यक्ति के जंजाल में फंसे हुऐ हैं जो असल से भी अधिक ब्याज दे चुके हैं लेकिन अभी तक इसके चंगुल से निकल नहीं पाये हैं।
अब आपको बताते हैं कि यह व्यक्ति और इसके संगी साथी किस प्रकार से सेक्स रैकेट चला रहे हैं। वास्तव में यह आदमी सेक्स रैकेट और सट्टेबाजी के काम का मास्टर माइन्ड है जो अपने साथियों के साथ इस खेल को अंजाम दे रहा है जिसका ठिकाना देहरादून के कौलागढ़ रोड पर स्थित है जो सेक्स, जुआ, सट्टेबाजी का केन्द्रबिन्दु है। इसी स्थान पर बकायदा लड़कियों के साथ अपनी काम वासना की पूर्ती हेतु शानदार कमरे की व्यवस्था बनी हुई है यही नहीं इस स्थान पर सारे सटोरियों का जमघट भी लगता है। इस स्थान के आस-पास रहने वाले लोग भी इससे परेशान हैं परन्तु इन लोगों की दबंगाई के चलते लोग कुछ नहीं कहते। वहाँ पर रहने वाले एक व्यक्ति ने इसकी पुष्टि कर दी है कि इस स्थान पर गैरकानूनी काम होते हैं।
किस प्रकार से आईपीएल में लगाया जाता है सट्टा
जैसा कि हमने बताया कि आई0पी0एल0 में उपरोक्त गुट (गैंग) द्वारा सट्टेबाजी का खेल चल रहा है। अब आपको बताते हैं कि किस प्रकार से सट्टेबाजी का खेल खेला जाता है। मैच शुरू होने से पहले यह तय होता है कि सट्टा कितने रूपये से शुरू होगा, आपको जान कर हैरानी होगी कि सट्टे की शुरूआत 5 लाख रूपये से होती है। यह रकम वाकई गले से नहीं उतरती परन्तु यही सच्चाई है कि इतनी भारी-भरकम रकम से सट्टे की शुरूआत होती है। फिर कौन सी टीम टॉस जीतेगी उस पर सट्टा लगता है उसके उपरांत पहले 6 ओवर में बैटिन्ग करने वाली टीम कितना स्कोर करेगी मसलन यदि बैटिन्ग करने वाली टीम पहले 6 ओवर में कितने रन बनायेगी और कितने विकेट गिरेंगे उस पर सट्टा लगता है यह क्रम 20 ओवर तक चलता है, 20 ओवर के पश्चात् कई करोड़ो रूपये का आदान-प्रदान होता है। इसके बाद जीतने वाला शख्स नशे में चूर हो कर लड़कियों की डिमांड करता है जिसे काला बनिया जिसका उल्लेख पहले किया है वह लड़कियों को उपलब्ध कराता है।
कैसे चलाता है यह आदमी सेक्स रैकेट
नाम न बताने की शर्त पर एक 24 वर्षीय युवती ने बताया कि पहले इस काले आदमी ने उसको कई सब्ज बाग दिखाये और अलग-अलग जगहों पर बुला कर उससे तमाम तरह के वादे करता रहा। युवती के अनुसार एक दिन उपरोक्त मास्टर माइन्ड व्यक्ति ने उसे भारी भरकम रकम दी और कहा कि तुम अपना फिलहाल काम चला लो इस पर युवति प्रसन्न हो गई और उसका धन्यवाद प्रकट किया परन्तु उक्त व्यक्ति की मंशा कुछ और ही थी उसने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुराचार किया डर और शर्म के कारण युवति ने कुछ नहीं बोला लेकिन ऐसे नरभक्षियों की मंशा की तो क्या बात करें युवती के साथ दुराचार रोजमर्रा का हिस्सा बन गया, स्थिति यह हो गई कि अब उस युवती को उक्त आदमी के अलावा अन्य ब्याज का काम करने वाले उसके साथियों के पास भी जाना पड़ता था। इस युवती ने बताया कि लगभग 15 से 20 लड़कियाँ जिनकी उम्र 20 वर्ष से 38 वर्ष के बीच है जो इन लोगों के सम्पर्क में हैं और इनके द्वारा बताये गये विभिन्न स्थानों पर जा कर उनकी शारीरिक भूख का शिकार होती हैं जिसमें कई अधिकारी भी शामिल हैं। आई0पी0एल0 में सट्टेबाजी और सेक्स रैकेट चलाने वाले इस ग्रुप के बारे में हमारे पत्रकार ने पता लगाया कि इसका मास्टर माइन्ड यह आदमी कभी गाली-गली घूम कर बीड़ी और पान मसाला जैसी चीजों की सप्लाई करता था अब वर्तमान में अरबों रूपये की चल एवं अचल सम्पŸिा का मालिक है और मजे की बात देखिये आयकर विभाग में न्यूनतम धनराशी का इनकम टैक्स भरता है जो हमारे संवाददाता को एक आर0टी0आई0 के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। आयकर विभाग भी अपनी आँखें बंद किये बैठा है जिस व्यक्ति के पास लगभग पाँच महंगी गाड़ियां हांे जिसमे से एक ऐसी गाड़ी मर्सडीज़ जिसकी कीमत 60 से 65 लाख रूपये की हो तोे वह व्यक्ति आयकर विभाग के रडार पर क्यों नहीं आ रहा है यह अपने आप में संदेह पैदा करता है ? और इस सब के पीछे के मास्टर माइन्उ को किसी बात का डर नहीं है क्यूँकि ‘‘ सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का’’।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के एक अधिकारी की मिलीभगत के चलते इस पूरे गुट की अवैध सम्पत्तियों पर आयकर के आला अधिकारियों तक इसकी सूचना नहीं पहुँच पाती है जिसके कारण बड़े अधिकारियों तक इस विषय पर जानकारी पहुँचने से पूर्व ही सारी सैटिन्ग कर ली जाती है। इससे जुड़े देहरादून के कई तथ्य सामने आ रहे हैं जिनका पूर्ण रूप से पर्दाफाश अगले अंक में शीघ्र किया जायेगा।
लेकिन आई0पी0सी0 की धाराओं का पालन करना सभी के लिये जरूरी है परन्तु देहरादून का यह गैंग आई0पी0सी0 की कई धाराओं को धता बता कर अवैध धन्धों में लिप्त हैं अब देखना यह होगा कि पुलिस और संबंधित विभाग इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।

Comments
Post a Comment