Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2022

दून में सेक्स रैकेट और आई0पी0एल0 में सट्टेबाजी एक साथ चरम सीमा पर, आँखें बन्द किये बैठा प्रशासन

    दून में सेक्स रैकेट और आई0पी0एल0 में सट्टा एक साथ  इस खेल में एक डॉक्टर भी शामिल देहरादून। मामला है कुछ ऐसे लोगों के गुट का जो सेक्स रैकेट तो चला ही रहे हैं इसके साथ-साथ आई0पी0एल0 क्रिकेट में सट्टेबाजी का खेल भी खेला रहे हैं। रोजाना अरबों रूपये का सट्टा खेला और खिलवाया जा रहा है। हालांकि सट्टेबाजी इस समय पूरे देहरादून में अपने चरम पर है जिसमें अलग-अलग गुट के लोग सट्टेबाजी का खेल खिलवा रहे हैं परन्तु जिस ग्रुप की जानकारी आपको दी जा रही है उन्होनें सट्टेबाजी के साथ-साथ सेक्स रैकेट चला कर कानून की धज्जियाँ उड़ा दी हैं।    इस समाचार के ऐसे तथ्य सामने आये हैं जिन पर एका एक भरोसा नहीं किया जा सकता है क्यूँकि इस धंधे में समाज के नामचीन लोग जुड़े हुऐ हैं जो शराब, शबाब और जुऐ से रातों रात करोड़पति बन रहे हैं व बन गये हैं।      हमारे वरिष्ठ पत्रकार को इसकी खबर मिली तो वह तुरन्त इस मामले की तह तक पहुंचे तब ज्ञात हुआ कि समाज में जिस व्यक्ति को आम आदमी पूज्य मानता है वह तो वास्तव में काला धंधा कर रहा है, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक डॉक्टर भी ऐसा कार्य कर सकत...