देहरादून में 20 से 28 दिसंबर 2025 तक रेंजर्स ग्राउंड में सहकारिता मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेला प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। इस मेले की थीम “सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” निर्धारित की गई है। मेले को लेकर रेंजर्स ग्राउंड में तैयारियां पूरी हो गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मेले के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा विभिन्न विभागों को उनके दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि मेला सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासंघ द्वारा वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा राज्य के सभी जनपदों में थीम आधारित सहकारिता मेलों के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इन मेलों का उद्देश्य सहकारिता की मूल भावना को स्थानीय स्तर पर साकार करना, राज्य की अर्थव्यवस्था में सहकारिता विभाग के योगदान को रेखांकित करना तथा सहकारिता से जुड़े सभ...
दून में सेक्स रैकेट और आई0पी0एल0 में सट्टा एक साथ इस खेल में एक डॉक्टर भी शामिल देहरादून। मामला है कुछ ऐसे लोगों के गुट का जो सेक्स रैकेट तो चला ही रहे हैं इसके साथ-साथ आई0पी0एल0 क्रिकेट में सट्टेबाजी का खेल भी खेला रहे हैं। रोजाना अरबों रूपये का सट्टा खेला और खिलवाया जा रहा है। हालांकि सट्टेबाजी इस समय पूरे देहरादून में अपने चरम पर है जिसमें अलग-अलग गुट के लोग सट्टेबाजी का खेल खिलवा रहे हैं परन्तु जिस ग्रुप की जानकारी आपको दी जा रही है उन्होनें सट्टेबाजी के साथ-साथ सेक्स रैकेट चला कर कानून की धज्जियाँ उड़ा दी हैं। इस समाचार के ऐसे तथ्य सामने आये हैं जिन पर एका एक भरोसा नहीं किया जा सकता है क्यूँकि इस धंधे में समाज के नामचीन लोग जुड़े हुऐ हैं जो शराब, शबाब और जुऐ से रातों रात करोड़पति बन रहे हैं व बन गये हैं। हमारे वरिष्ठ पत्रकार को इसकी खबर मिली तो वह तुरन्त इस मामले की तह तक पहुंचे तब ज्ञात हुआ कि समाज में जिस व्यक्ति को आम आदमी पूज्य मानता है वह तो वास्तव में काला धंधा कर रहा है, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक डॉक्टर भी ऐसा कार्य कर सकत...